दुनिया क्या कहेगी,
यह मत सोचो क्योंकि दुनिया बहुत अजीब है,
नाकामयाब लोगों का मजाक उड़ाती है और,
कामयाब लोगों से जलती है।
अच्छी किताबें और अच्छे लोग,
तुरंत समझ में नहीं आते उन्हें पढ़ना पड़ता है।
सारी चीजें किस्मत से नहीं मिलती यारों,
कुछ चीजों के लिए काबिल होना पड़ता है।
जीवन की हर समस्या ट्रैफिक की लाल बत्ती के समान होते हैं,
यदि थोड़ी देर प्रतीक्षा कर ले तो वह हरी हो जाती है,
धैर्य रखें प्रयास करें समय बदलता जरूर है।
एक सपना जादू से हकीकत नहीं बन सकता,
इसमें पसीना दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत लगती है।
बड़ी-बड़ी बातें करने वाले बातों में ही रह जाते हैं,
और हल्के से मुस्कुराने वाले बहुत कुछ कर जाते हैं।
अकेले हो तो विचारों पर काबू रखो,
सब के साथ हो तो जुबान पर काबू रखो।
बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि,
लौटने पर आपको इतनी दूरी तय करनी पड़ेगी,
जितनी दूरी तय करने पर आप,
अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।
बिस्तर से इतना भी प्यार मत करो कि,
मंजिल ख्वाब बनकर रह जाए,
अगर ख्वाहिश है तुझे मनचाही चीज पाने की,
तो फिर हिम्मत भी दिखा कुछ कर दिखाने की।
तेरे गिरने में कोई हार नहीं,
तू इंसान है कोई अवतार नहीं,
"उठ" "गिर" "चल" "दौड़" फिर "भाग " क्योंकि,
यह जिंदगी संक्षिप्त है इसका कोई सार नहीं।
No comments:
Post a Comment