शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है ,
जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए,
उपयोग कर सकते हैं।
सीढ़ियां उन्हें मुबारक हो, जिन्हें छत तक जाना है।
सीढ़ियां उन्हें मुबारक हो जिन्हें छत तक जाना है।
आपकी मंजिल तो आसमान है रास्ता को खुद ही बनाना है।
यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल,
एक जुनून सा दिल में जगाना होता है,
पूछा चिड़िया से कैसे बना आशियाना,
बोली--
भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार,
तिनका तिनका उठाना पड़ता है।
परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन,
यह फैले हुए उनके पंख बोलते हैं,
वह लोग रहते हैं खामोश अक्सर,
जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं
शब्द और व्यक्ति एक ही होते हैं,
बस अर्थ बदल जाते हैं,
जो हमसे प्यार करते हैं उनके लिए
हमेशा सही
और जो लोग दिखावा करते हैं,
उनके लिए हमेशा गलत।
जल को बर्फ में बदलने में,
वक्त लगता है,
सूरज को निकलने में वक्त,
लगता है,
किस्मत को तो हम बदल,
नहीं सकते,
लेकिन अपने हौसलों से
किस्मत बदलने में वक्त लगता है।
सफलता 1 दिन में नहीं मिलती,
लेकिन मेहनत करने वालों को एक दिन जरूर मिलती है।
शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं होती,
भले ही वह किसी भी तरह की,
ग्रहण की गई हो।
कोशिश हमेशा आखरी सांस तक,
करनी चाहिए या तो लक्ष्य हासिल होगा या अनुभव।
राह संघर्ष की जो
चलता है,
वही संसार को
बदलता है,
जिसने रातों से ,
जंग जीती है,
सुबह सूर्य बनकर
वही चमकता है।
No comments:
Post a Comment