सब को सब कुछ विरासत में नहीं मिलता,
कई रातें बितानी पड़ती है किताबों के साथ...।
विकल्प मिलेंगे बहुत मार्ग भटकाने के लिए,
मगर संकल्प एक ही काफी है मंजिल तक जाने के लिए,
ख्वाहिशों का कैदी हूं मैं मुझे हकीकत में सजा देती हैं,
आसान चीजों का शौक नहीं मुझे मुश्किलें ही मजा देती हैं।
अपनी मंजिल को भुला कर जिया तो क्या जिया,
है दम तुझमे तो उसे पाकर दिखा,
लिख दे अपने खून से अपनी कामयाबी की कहानी और,
बोल अपनी उस किस्मत को है दम तो मिटा कर दिखा।
जिंदगी सवारने को तो जिंदगी पड़ी है,
वह लम्हा संभाल लो जहां जिंदगी खड़ी है।
गलती एक ने अनुभव को जन्म देती है,
जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की उसने,
कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
"घायल तो यहां हर परिंदा है,
मगर
जो फिर से उड़ सका वही जिंदा है "
जिंदगी कांटो का सफर है,
हौसला इसकी पहचान है
रास्ते पर तो सभी चलते हैं जो,
रास्ता बनाए वही इंसान हैं।
जैसा आप सोचेंगे,
वैसा आप बनेंगे,
खुद को कमजोर समझोगे तो,
कमजोर बन जाओगे,
और ताकतवर समझोगे तो,
ताकतवर बन जाओगे।
मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके,
सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता,
हौसलों से उड़ान होती है।
रोकर मुस्कुराने का मजा ही कुछ और है,
खोकर पाने का मजा ही कुछ और है...!
जिंदगी में हार और जीत लगी रहती है,
लेकिन हारकर जीतने का मजा ही कुछ और है।










No comments:
Post a Comment