Tuesday, 12 July 2022

Quotes of the day Motivational Line in Hindi

 


जहां कोशिशों की ऊंचाई अधिक होती है,

वहां नसीब को झुकना पड़ता है,

इसलिए अपनी किस्मत को मत कोसना बल्कि,

अपनी कोशिशों को जारी रखना क्योंकि,

कोशिश एकमात्र उपाय है जो कामयाबी दिला सकती है।




दूसरों की अपेक्षा अगर आपको देर से सफलता मिलती है,

तो चिंता मत कीजिए छोटे घर अक्सर जल्दी बन जाया ,

करते हैं और महल बनने में समय लगता है दोस्त।




जिस व्यक्ति ने अपनी आदतें,

 बदल ली है वह कल बदल जाएगा और,

जिसने नहीं बदली उसके साथ कल भी वही होगा,

जो आज तक होता है। 




"इंसान"

 सफल तब होता है,

जब वह दुनिया को नहीं बल्कि,

खुद को बदलना शुरू कर देता है।




"दर्द" "गम" "डर" जो भी है,

बस तेरे अंदर हैं,

खुद के बनाए पिंजरे से,

निकलकर देख तू भी एक सिकंदर है।




संघर्ष से कभी डरना नहीं चाहिए,

क्योंकि यह भी एक कहानी है,

जो सफल होकर सब को सुनानी है।




लाखों किलोमीटर की यात्रा एक कदम से शुरू होती है।




मुश्किल नहीं है कुछ दुनिया में,

तू जरा हिम्मत तो कर,

ख्वाब बदलेंगे हकीकत में,

तू ज़रा कोशिश तो कर।




कई जीत बाकी है कई हार बाकी है,

अभी तो जिंदगी का सार बाकी है।

यहां से चले हैं नई मंजिल के लिए,

यह तो एक पन्ना था अभी तो पूरी किताब बाकी है।




"अवसर" और "सूर्योदय" में 

एक ही समानता है...

देर करने वाले इन्हें खो देते हैं।



4 comments:

DOSTI MOTIVATIONAL QUOTES IN FRIENDSHIP DAY IN HINDI

       DOSTI MOTIVATIONAL QUOTES जिंदगी में कई दोस्त बनाना एक आम बात है, लेकिन एक ही दोस्त से जिंदगी भर दोस्ती, निभाना खास बात है। आप दूसरे ...